पहली बार देश के पास पूरी तरह अपना संसद भवन होगा: फडणवीस
मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मौजूदा संसद भवन वास्तव में एक ‘काउंसिल हॉल’ है, और पहली बार देश के पास पूरी तरह अपना संसद भवन होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने पत्रकार से चर्चा करते हुए यह कहा। फडणवीस ने कहा, ‘‘किसी को भी यह भूलना नहीं चाहिए कि मौजूदा संसद भवन असल में एक काउंसिल हॉल है। पहली बार भारत के पास पूरी तरह अपना संसद भवन होने जा रहा है।’’
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब राज्य प्रमुखों ने संबंधित राज्यपालों को आमंत्रित करने के बजाय खुद महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों का उद्घाटन किया। फडणवीस ने पूछा, ‘‘जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संसदीय सौध का उद्घाटन किया और राजीव गांधी ने संसद परिसर में पुस्तकालय की आधाशिला रखी, तब क्या यह लोकतांत्रिक नियमों के विरुद्ध था।


पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़