मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री बोलीं, भारत हमेशा हमारा मददगार
मालदीव । मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने कहा है कि मालदीव गलत वजहों से भारत और खासकर वहां के सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर चर्चा में है। मीडिया हाउस फस्र्टफोस्ट के डिफेंस समिट में मारिया ने कहा- हम लोग ऐसे नहीं हैं। हमें विदेशियों का मालदीव आना पसंद है। हम सभी लोगों को मालदीव आने का न्योता देते हैं।मारिया 2018 से 202& तक मोहम्मद सोलिह की सरकार के दौरान मालदीव की रक्षा मंत्री थीं। उन्होंने कहा- जलवायु परिवर्तन मालदीव के अस्तित्व के लिए खतरा है। जब एशिया में सुनामी आई थी तब हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस वक्त भारत पहला देश था जो हमारी मदद के लिए आगे आया था। इसके अलावा भारतीय सेना ने भी हमेशा हमारी मदद की है। आज मालदीव में चीनी जहाज मौजूद है। हम नहीं चाहते कि हम किसी ऐसी परिस्थिति में फंस जाए, जो हमें जंग में धकेल दे।पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा- देश और क्षेत्र की भलाई के लिए हमें पड़ोसी देशों के साथ स्थिरता और दोस्ती बनाए रखना जरूरी है। जब हमारी मालदीव डेमोक्रैटिक पार्टी सत्ता में थी, तब हम हमेशा पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध बनाते थे। दरअसल, & जनवरी को पीएम मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर मालदीव की बजाय लक्षद्वीप घूमने की बात करने लगे थे। इसके जवाब में मालदीव के तीन मंत्रियों ने क्करू मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।


(बैतूल) ड्रग कंट्रोलर को जिले में सभी ब्लड बैंक का करना है ऑडिट , - एनएचएम ने सीएमएचओ और कलेक्टर को जारी किए ऑडिट के दिशा निर्देश
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल