वाशिंगटन । अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसिसी राष्ट्रपति को लेकर विवादित बयान दिया है। इमैनुएल मैक्रों की चीन यात्रा से गुस्साएं ट्रंप ने उन्हें चाटुकार तक करार दे दिया है। एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि फ्रांसिसी राष्ट्रपति मैक्रों चीन में शी जिनपिंग की चाटुकारिता में लगे थे। बता दें कि साक्षात्कार के जरिए न्यूयॉर्क में दोषी ठहराए जाने के बाद ट्रंप की मीडिया में पहली उपस्थिति थी। ट्रंप ने कहा कि मैक्रों मेरे मित्र हैं, चीन के साथ हैं, उसकी चाटुकारिता कर रहे हैं। ठीक है, उन्होंने कहा, फ्रांस चीन के पास जा रहा है।
ट्रंप की ये टिप्पणी पिछले हफ्ते चीन की अपनी राजकीय यात्रा के बाद ताइवान पर अपनी टिप्पणी से मैक्रों द्वारा विवाद छेड़ने के बाद आई है। मैक्रों ने 5-7 अप्रैल तक चीन का दौरा किया। मैक्रों का बीजिंग में शानदार स्वागत किया गया। हालाँकि, मैक्रों ने चीन के प्रति अपने सम्मान के साथ खुद को संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप के अन्य लोगों के साथ आसक्त नहीं किया है। मैक्रों ने कहा कि अब समय आ गया है जब यूरोप को अमेरिका पर निर्भर होने की आदत छोड़न होगी। वहीं कूटनीति के नए तरीकों के तहत भारत दुनिया की बड़ी ताकतों के साथ अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत कर रहा है।  
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ से अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने और वाशिंगटन और बीजिंग के साथ विश्व मामलों में तीसरा ध्रुव बनने का भी आह्वान किया। मैक्रों की टिप्पणी तब आई जब राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका की यात्रा से लौटने के बाद चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास किया, जहां उन्होंने प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी से मुलाकात की। चीन ने त्साई इंग-वेन को मैक्कार्थी से मिलने के खिलाफ चेतावनी दी थी।