ताइपे । इसे सुनकर आप हैरान होंगे ‎कि हांगकांग में चीनी मिट्टी के 4.5 इंच से कम व्यास वाली एक कटोरी 2.5 करोड़ डॉलर, लगभग 2 अरब रुपए से ज्यादा की नीलाम हुई है। नीलामी घर सोथबीस की ओर से इसे अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया गया था। यह 18वीं शताब्दी का है। इस कटोरी को योंगझेंग सम्राट के समय बनाया गया था, जिन्होंने 1722 से 1735 तक चीन पर शासन किया। यह कटोरी फलंगकाई नाम की एक परंपरा है, जिसे विदेश रंग के रूप में जाना जाता है। शनिवार को यह कटोरी 200 करोड़ में नीलाम हुई है। इस सफेद कटोरी पर दो पक्षी, खिलता हुआ खुबानी का पेड़ और एक विलो पेड़ दर्शाया गया है। डिजाइन में योंगझेंग के मिंग राजवंश पूर्ववर्ती वानली सम्राट की ओर से शुरू की गई कविता का एक अंश भी शामिल है। 
इन नीलामी के विवरण में सिरेमिक विशेषज्ञ रेजिना क्राल ने कहा कि योंगझेग अवधि में पक्षियों और फूलों की विशेषता लोकप्रिय थी। उन्होंने बताया कि यह खास तरह के सिरेमिक बर्तन पर बनाई गई पेंटिंग का प्रतिनिधित्व करता है। इस तरह के डिजाइन बेहद कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इसके शेष उदाहरण ताइवान में पैलेस संग्रहालय में हैं। यह कभी एक जोड़ी में था। बहली बार इसे 19वीं शताब्दी के अंत में शंघाई के शिपिंग मर्चेंट कैप्टन चार्ल्स ओसवाल्ड लिडेल की ओर से इकट्ठा किए गए संग्रह में दर्ज किया गया था। 1929 में दोनों कटोरे अलग हो गए थे। तब इन्हें 150-150 यूरो आज की कीमत के हिसाब से 7.7 लाख रुपए में बेचा गया था।