मुंबई उत्तर पश्चिम से गोविंदा लड सकते हैं चुनाव
मुंबई। कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं बालीवुड एक्टर गोविंदा महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है। ऐसे में अब फिल्म स्टार्स के भी चुनावी मैदान में उतरने की खबरें आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि गोविंदा को मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना-यूबीटी के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा, जो शिंदे खेमे के मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं। शिंदे की मौजूदगी में जल्द ही गोविंदा की एंट्री होने की उम्मीद है। हालांकि शिंदे गुट के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट मौजूदा सांसद गजानन की उम्र को देखते हुए गोविंदा को उम्मीदवार बनाना चाह रहा है।
गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा के दिग्गज नेता राम नाइक को मात दी थी। फिर 2009 में उन्होंने राजनीति को वक्त की बर्बादी बताते हुए दूरी बना ली थी लेकिन अब वह फिर से किस्मत आजमा चाहते हैं। हाल ही गोविंदा ने मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की थी।


Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई