तेलंगाना में बना हेडगेवार स्मृति मंदिर, मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के पैतृक गांव में स्मृति मंदिर का शनिवार को लोकार्पण होगा। तेलंगाना के निजामाबाद जिले स्थित कंडाकुर्थी गांव में बने ‘केशव स्पूर्ति मंदिर’ में भूतल पर हेडगेवार की प्रतिमा और प्रथम तल पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित होगी। इस स्मृति मंदिर का उद्घाटन संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। स्मारक डॉ. हेडगेवार के जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण के उनके दृष्टिकोण को समर्पित है।
विस्तृत फोटो गैलरी और वीडियमें प्रदर्शित होगी जीवन यात्रा
केशव सेवा समिति की ओर से बनाए गए इस मंदिर की संरचना आधुनिक और पारंपरिक शैली का समन्वय है, जहां भूतल पर डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा के साथ एक विस्तृत फोटो गैलरी स्थापित की गई है। इसमें उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को दर्शाया गया है। प्रथम तल पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, साथ ही यहां एक अत्याधुनिक वीडियो प्रजेंटेशन के जरिए हेडगेवार के जीवन और वैचारिक यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। ‘संग्रहालय’ में डॉ. हेडगेवार से जुड़ी व्यक्तिगत वस्तुएं, हस्तलिखित पत्रों की प्रतियां और पुस्तकें रखी जाएंगी। रामलला की प्रतिमा गढ़ने वाले योगीराज ने बनाईं प्रतिमाएं मंदिर में स्थापित डॉ. हेडगेवार और भारत माता की प्रतिमाएं मैसूर के शिल्पकार अरुण योगीराज ने निर्मित की हैं। गौरतलब है कि योगीराज ने ही अयोध्या में रामलला की मूर्ति का निर्माण भी किया है।
दिया पंच परिवर्तन का संदेश
1.सामाजिक समरसता
2.पर्यावरण संरक्षण
3. कुटुम्ब प्रबोधन
4 स्व का भाव
5. नागरिक कर्तव्य
शताब्दी वर्ष में यह हुए कार्यक्रम
विजयादशमी उत्सव: देशभर में सितम्बर और अक्टूबर में कुल 65,555 स्थानों पर उत्सव में कुल 32 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग और 22656 संचलन में 25 लाख 45 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक सम्मिलित ।गृह संपर्क अभियान: देश के 3 लाख 89, 465 गांवों और 31 हजार 143 बस्तियों में कुल दस करोड़ से ज्यादा घरों में सम्पर्क कर संघ की जानकारी दी गई। हिंदू सम्मेलन: नगर और खंड स्तर पर कुल 37 हजार से ज्यादा सम्मेलन में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोग सहभागी।


नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल