परिवार हॉस्पिटल के ठिकानों पर आयकर का छापा
ग्वालियर, शहर में आयकर विभाग की टीम ने परिवार हॉस्पिटल और परिवार ग्रुप के अन्य ठिकानों पर रेड की है। बुधवार सुबह आयकर की आधा दर्जन से ज्यादा टीमों ने परिवार हॉस्पिटल के दो ठिकानों के साथ ही संचालकों के घर और ऑफिस पर एक साथ कार्रवाई की। मांढरे की माता मंदिर के पास स्थित परिवार सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और हॉस्पिटल रोड स्थित परिवार हॉस्पिटल में कार्रवाई की जा रही है। टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद आयकर विभाग की टीम इससे संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। छापे को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। जैसे ही परिवार हॉस्पिटल पर आईटी की रेड की खबर फैली, मार्केट में हड़कंप मच गया। अन्य हॉस्पिटल के संचालक भी अपने-अपने ऑफिस से गायब हो गए।


(बैतूल) सीएमओ नवनीत पांडे के नेतृत्व में बैतूल ने रचा सफलता का नया रिकॉर्ड , - पीएम स्वनिधि 2.0 योजना में बैतूल ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
पोस्टिंग कराने के बदले 4 लाख रुपये मांगने का आरोप, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
आसमान में उड़ान, फिर अचानक क्रैश! दर्जनों ड्रोन के गिरने से मचा हड़कंप
(बैतूल) अच्छे कर्म कभी नष्ट नहीं होते, ब्याज सहित लौटते हैं बुरे कर्म : आचार्य पुष्कर परसाई , - श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिवस श्रद्धा, भक्ति और आत्मकल्याण का दिया संदेश
भाजपा में अंदरूनी नाराजगी? रेणुका सिंह के वायरल ऑडियो से मचा घमासान