भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
भारतीय-अमेरिकी वकील जया बडिगा को अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने बडिगा की नियुक्ति की। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पैदा हुई बडिगा को न्यायाधीश राबर्ट एस. लाफम की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुए पद पर नियुक्ति दी गई है।बडिगा ने 2020 में कैलिफोर्निया स्वास्थ्य देखभाल सेवा विभाग में और 2018 में कैलिफोर्निया गवर्नर के आपातकालीन सेवाओं के कार्यालय में वकील के रूप में भी काम किया था। बडिगा ने सांता क्लारा यूनिवर्सिटी स्कूल आफ ला से ज्यूरिस डाक्टर की डिग्री और बोस्टन विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय संचार में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की हैं।सैक्रामेंटो कंट्री पब्लिक ला लाइब्रेरी के अनुसार, बडिगा एक पारिवारिक कानून विशेषज्ञ हैं और उन्होंने दस वर्षों से अधिक समय तक इसे लेकर काम किया है। वहीं, गवर्नर ने राज सिंह बधेशा को फ्रेस्नो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया।


नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
(बैतूल) सीम्स हॉस्पिटल के आईसीयू को लेकर भी उपचार करा चुके मरीज ही उठा रहे हैं अब गंभीर सवाल ! - राजनैतिक संरक्षण और प्रशासनिक उदासीनता की वजह से नहीं हो रही नियम अनुसार कार्रवाई?
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर