सनातन धर्म में पूजा पाठ में कई सारी चीजों को शामिल किया जाता है जिनमें से एक कपूर भी हैं जो माहौल को सकारात्मकता प्रदान करता हैं। कपूर का खासतौर पर प्रयोग पूजा पाठ के लिए अधिक किया जाता है।

मान्यता है कि रोजाना सुबह कपूर से आरती करने से घर परिवार में शुभता आती है और कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

ग्रह दोषों और वास्तुदोषों के लिए भी कपूर बेहद लाभकारी मानी जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कपूर के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने से रुपए पैसों की कमी दूर हो जाती है और खूब लाभ मिलता है तो आइए जानते हैं कपूर के आसान उपाय।

कपूर के आसान उपाय-
अगर आपके घर में कोई वास्तुदोष है और आप इसे खत्म करना चाहते हैं तो ऐसे में घर के पूजन स्थल पर कपूर की टिकिया रखें जब टिकिया घुलकर खत्म हो जाए तो फिर से नई टिकिया रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है साथ ही साथ सदस्यों को मानसिक शांति भी मिलती हैं। इसके अलावा आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद गुलाब के फूल के अंदर कपूर का एक टुकड़ा रख दें।

फिर शाम के वक्त इस कपूर को जलाएं और पुष्प को मां दुर्गा को अर्पित कर दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। घर की बरकत बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले एक चांदी की कटोरी में चार पांच लौंग और एक दो कपूर जलाकर रख दें। ऐसा करने से सुख शांति बनी रहती है साथ ही धन धान्य की कमी भी नहीं होती है आप इस उपाय को रोजाना भी कर सकते हैं।