बांग्लादेश में गिरे म्यांमार से दागे गए मोर्टार के गोले
म्यांमार द्वारा दागे गए मोर्टार के गोले बांग्लादेश में गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में एक बच्चा भी घायल हो गया। सोमवार को ये गोले बांग्लादेश के बंदरबन जिले में घुमदम सीमा पर गिरे। दोपहर करीब 2:30 बजे नाइखोंगचारी उपजिला में एक निर्माणाधीन मकान पर गोला गिरा।
गोले गिरने के बाद तुरंत हो गई दोनों की मौत
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान 50 वर्षीय होस्नीरा बेगम और रोहिंग्या मजदूर नबी हुसैन के रूप में की गई है। होस्नीरा बेगम के पोते को भी चोटें आईं। नाइखोंगचारी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अब्दुल मन्नान ने घटना से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के सदस्यों ने इलाके को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तुम्ब्रू में सीमा पार से मोर्टार का गोला गिरने से मृतकों की तुरंत मौत हो गई।


Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त