सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चार साल की मासूम की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस सड़क हादसे में 4 साल की बच्ची का दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुम्हारी ओवरब्रिज की बताई जा रही है। पिता के साथ मोटरसाइकिल पर रायपुर की ओर जा रही बच्ची को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया।
जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक पर सवार पिता-पुत्री नीचे गिर गए। वहीं ट्रक मासूम बच्ची को कुचलते हुआ आगे बढ़ गया। बच्ची नागपुर की बताई जा रही है। जो पिता के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर की ओर जा रही थी। घटना सुबह 7:30 बजे की है। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले—90% किसान कर्ज में डूबे
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल