रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बर्फीले पानी में डुबकियां लगाईं
मास्को । रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बर्फीले पानी में डुबकी लगाई। दरअसल, वो एपिफेनी त्योहार मना रहे थे। मास्को टाइम्स ने क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से इसकी पुष्टि की। इसके तहत सुबह-सुबह जल्दी उठकर बर्फीले पानी में 3 बार डुबकी लगानी होती है। इसके लिए पूरे रूस में जगह-जगह स्नान स्थल बनाए गए हैं। साइबेरिया में -30 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच भी यह त्योहार मनाया गया। हालांकि, क्रेमलिन ने इस साल पुतिन के डुबकी लगाने का कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया है। पुतिन सालों से इस त्योहार को मनाते आए हैं, लेकिन हर बार इससे जुड़ी तस्वीरें साझा नहीं की जाती हैं। हालांकि, इस खबर के बाद एपिफेनी त्योहार में पुतिन की डुबकी लगाने के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।


एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष