तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, पलटने के बाद चालक फरार
जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप व कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में पिकअप सड़क किनारे जा पलटी। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद कोड़ेनार पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा की ओर से सुबह एक परिवार जगदलपुर की ओर आ रहा था कि अचानक से दुगनपाल चौक के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप के साथ आमने सामने टकरा गई। इस घटना के बाद कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पिकअप सड़क के बीच मे पलट गई, घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई भी जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।


ईरान युद्ध से फूड डिलीवरी, कॉस्मेटिक्स और कपड़ा उद्योग सेक्टर भी हो सकता है प्रभावित
बीजेपी तमिलनाडु में चुनाव से पहले टीवीके को एनडीए गठबंधन में चाहती है जोड़ना
(बैतूल) नये ग्रुप बनाने और फिर ग्रुपों को तोडऩे से सवालों के घेरे में जिला आबकारी अधिकारी, - चलती नीलामी प्रक्रिया में कुछ ग्रुपों में दुकानों को कम ज्यादा किये जाने को लेकर चल रही कवायद
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयम्बटूर में खरीदी 44 एकड़ जमीन, आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी