स्पाइसजेट 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
मुंबई । वित्तीय संकट का सामना कर रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट आने वाले दिनों में कम से कम 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। एयरलाइन ने लागत में कमी लाने और अपने कम होते विमान बेड़े के संचालन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए यह फैसला किया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि वित्तीय संकट, कानूनी लड़ाई तथा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए वाहक अधिक कर्मचारियों को छोड़ने के लिए कह सकता है क्योंकि अभी जितने विमान सेवा में हैं उनकी तुलना में कर्मचारी अधिक हैं। अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन में करीब 9,000 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या 10-15 प्रतिशत कम करने पर विचार किया जा रहा है। कुल लागत को कम करने के लिए छंटनी आवश्यक है और वार्षिक बचत 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है। 15 प्रतिशत की कटौती का मतलब होगा कि करीब 1,350 लोग अपनी नौकरियां खो देंगे। हालांकि, छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना