Cholesterol लेवल कंट्रोल करेंगे ये Vitamin B12 रिच फूड्स
नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर नियंत्रण में रहना बेहद जरूरी है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) का बढ़ा हुआ स्तर कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसकी वजह से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे दिस से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में इसे कंट्रोल में रखा जाए। विटामिन बी12 (Vitamin B12) एक ऐसा पोषक तत्व है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के साथ ही आपके पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में करता है।
ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करेंगे।
पालक
पालक न सिर्फ आयरन का एक बड़ा स्रोत है, बल्कि विटामिन बी12 से भी भरपूर है। पालक को अपने आहार में शामिल करने से हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन बी12 का बेहतरीन सोर्स होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लो फैट वाले विकल्प चुनें।
ब्रोकली
ब्रोकली भी विटामिन बी12 का एक बड़ा स्रोत है। अपनी डाइट में ब्रोकली शामिल करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
साल्मन
सैल्मन में विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में होता है। नियमित रूप से साल्मन खाने करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
केल
केल विटामिन बी12 सहित कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर एक और पावरहाउस हरी सब्जी है। नियमित रूप से केल का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।
हरे मटर
हरी मटर विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत माना जाता है। हरी मटर को अपनी डाइट में शामिल करने से दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
अंडे
प्रोटीन से भरपूर अंडे खाने से भी विटामिन बी12 की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इस में मौजूद प्रोटीन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने के लिए इसे एक पौष्टिक विकल्प बनाता है।


जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ