छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के छत्‍तीसगढ़ के सरकारी भवनों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल के फैसले की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रशंसा की है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।

केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी तारीफ की है। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि, 'छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।'

सीएम बघेल ने किया धन्यवाद
केंद्रीय मंत्री गडकरी की प्रशंसा पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्‍हें धन्‍यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि, 'सादर धन्यवाद! आदरणीय नितिन गडकरी जी। छत्तीसगढ़ की सरकार के इस कर्मयोग को एक 'कर्मयोगी' ही समझ सकता है। सिर्फ बातों से नहीं, नेक इरादों से देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। गोधन और श्रम का सम्मान गांधी का रास्ता है। हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। 

नितिन गडकरी ने की थी गोबर से पेंट बनाने की घोषणा
तत्कालीन मोदी सरकार में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री रहे  नितिन गडकरी ने गोबर से पेंट बनाने की योजना की घोषणा साल 2020 को की थी। उस समय उन्होंने कहा था, ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना वैदिक पेंट लॅान्च करने वाले हैं। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को हर साल करीब 55 हजार रुपये का फायदा होगा। 2021 में इस श्रेणी का पहला पेंट लॉन्च हुआ।