अहमदाबाद | मौसम विभाग की फिर एक बार गुजरात में बेमौसमी बारिश की भविष्यवाणी से राज्य के किसानों की चिंता बढ़ गई है| पिछले महीने गुजरात में हुई बारिश से हुए नुकसान से किसान उबरे नहीं थे कि फिर एक बार संकट मंडराने लगा है| मौसम विभाग ने राज्य के कच्छ, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात में बेमौसमी बारिश की संभावना व्यक्त की है| वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है| हांलाकि पिछली बैमौसमी बारिश से आगामी बारिश का जोर कम होगा| मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कच्छ के साथ ही सौराष्ट्र मोरबी, राजकोट, देवभूमि द्वारका, उत्तर गुजरात के बनासकांठा, साबरकांठा अरवल्ली, महीसागर में हलके से भारी बारिश हो सकती है| इसके अलावा दक्षिण गुजरात के सूरत, भरुच, नर्मदा, तापी में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है|