धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
धमतरी। जिले के गुहाननाला गांव में शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला रविवार को इतना बढ़ा कि करीब तीन घंटे तक गांव में हंगामा चलता रहा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल और डीआरजी के जवानों को तैनात करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय तितरो बाई का निधन 3 फरवरी को हुआ था। आरोप है कि परिजनों ने उनका शव चोरी-छिपे दफना दिया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो गांव में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दफनाए गए शव को बाहर निकालने की मांग की और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ग्रामीणों का कहना था कि परिवार पिछले आठ वर्षों से ईसाई धर्म अपना चुका था। ऐसे में बिना गांव की सहमति के दफनाने पर आपत्ति जताई गई। इसी बात को लेकर तनाव बढ़ गया और प्रदर्शन शुरू हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक समझाइश और बातचीत का दौर चला। अंततः परिजनों ने लिखित में यह आश्वासन दिया कि वे अपने मूल धर्म में वापस आ गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
(बैतूल) एयरफोर्स स्टेशन वाली बोडख़ी चौकी एक हफ्ते में भी प्रभारी की पोस्टिंग नहीं, पंखा चौकी लंबे समय से बंद , - आमला विधानसभा क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर किए जा रहे है प्रयोग, आम लोगों पर पड़ सकते है भारी
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव