बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा। जिला अधिवक्ता संघ बैतूल के चुनाव में कुल वोट 557 थे जिनमे से 525 वोट डाले गये जिसके परिणाम देर रात आये। जहाँ 07 कार्यकारिणी सदस्यों में सौरभ, सुनंदा, निकिता, श्यामसुंदर, माधो, राजेंद्र और उमेश ने विजयश्री हासिल की, वहीं कोषाध्यक्ष योगेश पाटिल, सचिव बलदेव महाजन तथा उपाध्यक्ष जयदीप रूनवाल ओर अध्यक्ष पद पर संजय (छुन्ना) मिश्रा ने विजयश्री हासिल की है।

अधिवकता संघ के  देर रात्रि आए परिणामों में अध्यक्ष पद पर संजय (छुन्ना) मिश्रा ने अपने निकटतम उम्मीदवार अवध हजारे को 150  मतों से पराजित किया। संजय मिश्रा को 325 मत, अवध हजारे को 175 मत वहीं सुरेंद्र चौहान को 40 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर जयदीप रूनवाल , सचिव पद पर बलदेव महाजन और कोषाध्यक्ष पद पर योगेश पाटिल ने जीत दर्ज की।

सात सदस्यीय कार्यकारणी में सौरभ परिहार 367 मत सुनंदा नागले  337,  निकिता काले 305,  श्याम सुंदर राठौर 289,  माधोराव सरनेकर 271,  राजेंद्र कुमार बघेल 259 एवं उमेश कुमार गुहारिया 233 मत पाकर विजयी रहे।
पूर्व में सह सचिव पद पर कलश दीक्षित एवं पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए राजेंद्र कुमार गायकवाड पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे ।

नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 14 जुलाई 2023