आठनेर (हेडलाइन)/नवल वर्मा। आठनेर क्षेत्र के प्रसिद्ध महादेवी मन्दिर आस्था धाम हिवरा में महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
आज 16 फरवरी को उक्त जानकारी समाज सेवी  कमलेश पटेल,  संजय पटेल ने बताया है कि आगामी 18 फरवरी के दिन मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उसी दिन यहां पर नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राचीन शिवलिंग का अभिषेक कर 2100 सौ  रुद्राक्ष वितरण भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है। मंदिर समिति की ओर से बताया है कि देवी मन्दिर परिसर में भव्य रूप से तैयारीयां शुरू कर दी है। इसी दिन बड़े रूप में शिव पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होंगे सुख समृद्धि कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन होगा।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 16 फ़रवरी 2023