- ध्यान में कमल का फूल दिखना आप में कई सारे आध्यात्मिक बदलाव का सूचक है। चलिए जानते हैं इसके दिखने का आध्यात्मिक अर्थ और महत्व....

- हिंदू और बौद्ध धर्म में कमल के फूल का महत्व...
- कमल का फूल आर्थिक संपन्नता और समृद्धि का प्रतीक है...
- ध्यान में कमल का फूल दिखने का आध्यात्मिक अर्थ...
- आपको आत्मज्ञान की प्राप्ति हो गई है...

जब कोई गहरे ध्यान की अवस्था में पहुंचता है, तो वह कई सारे नये अनुभवों को महसूस करता है। उनमें से एक है कई विचित्र चीजों का दिखाई देना, जैसे कि कुछ लोगों को ब्रह्मांड नजर आता है, कुछ को बच्चा, कुछ को आंखें, तो कुछ को फूल। हर चीजों को दिखना अलग-अलग आध्यात्मिक महत्व और संकेत लिए हुए है। उसी तरह अगर आपको गहरे ध्यान में कमल का फूल दिखाई देता है, तो उसका भी अपना एक अलग ही गहरा आध्यात्मिक महत्व और संकेत है।
चलिए जानते हैं…
हिंदू और बौद्ध धर्म में कमल के फूल का महत्व
हिंदू और बौद्ध, दोनों धर्मों में कमल फूल का बहुत ही महत्व है। बौद्ध धर्म में कमल का फूल उनके आठ शुभ प्रतीकों में से एक है। कमल के फूल को अक्सर आठ पंखुड़ियों के साथ चित्रित किया जाता है, जो गौतम बुद्ध द्वारा बताये गए अष्टांगिक मार्गों का प्रतीक है। ये अष्टांगिक मार्ग गौतम बुद्ध द्वारा बताई गई आठ राहें हैं, जिसपर वो चलने की सलाह देते हैं। साथ ही साथ कमल का फूल बौद्ध धर्म में पवित्रता और आध्यात्मिक जागृति का भी प्रतीक है। बौद्ध धर्म में कमल के फूलों के अलग-अलग रंगों के भी अलग-अलग अर्थ होते हैं। जैसे कि, सफेद कमल के फूल आध्यात्मिक पूर्णता का प्रतिनिधित्व करते हैं, लाल कमल के फूल करुणा और प्रेम का प्रतीक हैं, नीला कमल का फूल ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक हैं, सुनहरा कमल का फूल सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान की उच्च अवस्था का प्रतीक हैं, गुलाबी कमल का फूल गौतम बुद्ध के इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है और बैंगनी कमल का फूल धन, रचनात्मकता और गरिमा का प्रतीक हैं।