बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । सनातन धर्म के विशेष पर्व रामनवमी के अवसर पर धार्मिक और सामाजिक उत्साह के साथ, राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने फिर एक बार ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया। इस अद्वितीय आयोजन में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। अयोध्या के प्रभु रामलला की विशाल प्रतिमा के साथ, यह शोभायात्रा धर्म, समर्थन और एकता का प्रतीक थी। डीजे बाजे की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपना समर्थन प्रकट किया। वहीं अखाड़े के कलाकारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाये।
इस अद्भुत आयोजन ने न केवल धार्मिक भावनाओं को साकार किया, बल्कि भगवान राम के भक्तों के उत्साह को भी बढ़ावा दिया। राष्ट्रीय हिंदू सेना का यह ऐतिहासिक आयोजन धार्मिक सहयोग और समर्थन का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जो लोगों को आपसी सामर्थ्य और भाईचारे का संदेश देता है। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु प्रभु रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हो गए। मानो राम भक्तों को साक्षात अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन बैतूल शहर में ही हो गए।
-- 8 वर्षों से निरंतर शोभायात्रा का आयोजन -- 
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के ज़िला अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया निरंतर 8 वर्षों से श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा के पावन अवसर पर संगठन व्दारा सदर गेंदा चौक से श्रीराम जी की सुंदर प्रतिमाओं के साथ नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकल गई। लल्ली चौक पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ज़िला युवा उपाध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि रामलाल की प्रतिमा का गेंदा चौक पर ब्राह्मणों ने पूजन कर महाआरती की। महाआरती में मुख्य रूप से नगर के सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे। 
-- विधायक ने उतारी श्री राम जी की आरती -- 
शोभायात्रा में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने श्री रामचंद्र जी का पूजन किया और आरती उतारी, आरती में गायत्री परिवार से जुड़े उत्तम गायकवाड, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, समाजसेवी गौरव बन्टी राठौर, वैभव डैनी राठौर, नीतू वर्मा, विनय वर्मा, मोन्टू शर्मा, भाजपा नेता मुन्ना मानकर, भाजपा नेता आदित्य कुशवाह, सहयोगी गोलू उघड़े, पिन्टू उघड़े, भाजपा नेता दीपक सलूजा, समाजसेवी धीरज हीरानी, भाजपा नेता अतीत पवार, भाजपा महिला मोर्चा ममता मालवीय, भाजपा नेत्री माधुरी साबले, विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री महेंद्र साहू, भाजपा नेता विजय खातरकर, समाजसेवी राजेश मदान, हेमंत वर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, कुलदीप सिंह, भाजपा नेत्री सुनीता देशमुख, वर्षा खाडे, वरिष्ठ सहयोगी राहुल वडूकले, मुनि दीक्षित, बाबी जेधे, गोलू सोनी, मोनू सोनकपुरिया उपस्थिति रहे।
-- महा आरती के साथ हुआ शोभा यात्रा का समापन -- 
प्रखंड अध्यक्ष जयंत विश्वकर्मा ने बताया कि श्रीरामलला की प्रतिमा के लिए नगर के समाजसेवी प्रफुल्ल ठाकरे, गोलू यादव, पवन, बैदरकर, रोहन पटवा ने 21000 हज़ार रुपए की राशि की माला भेंट की। ज़िला सह संयोजक नवीन पटेल ने बताया कि शोभा यात्रा में दर्जनों झांकिया सम्मिलित रही। राम दरबार, राम जी की प्रतिमा, हनुमान जी, राम मंदिर, गंज व्याम शाला अखाड़ा,राम शिला, चंद्रमोली, रामायण मंडल, श्री राम पथक राम मंदिर राम नगर बैतूल की प्रस्तुति, आदिवासी नृत्य,ढोल नगाड़े, कैसियो बाजे, बाहुबली हनुमान, डीजे, राम दरबार बग्गी, वानर सेना की प्रस्तुति मुख्य रूप से रही। वरिष्ठ सहयोगी योगेश दरवाई ने बताया किशोभा यात्रा का समापन लल्ली चौक पर महाआरती के साथ हुआ। लल्ली चौक पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला कोठी बाज़ार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, भाजपा नेता पवन शर्मा, समाजसेवी डब्बू तलेड़ा, संदीप तलेड़ा ने शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रखंड उपाध्यक्ष सचिन वागद्रे ने शोभा यात्रा का स्वागत करने वाली समितियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय हिंदू सेना संगठन ने समस्त राम भक्तों का आभार व्यक्त किया।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 अप्रैल 2024